Wednesday, April 6, 2016

उत्तराखंड में ठुमके नहीं लगा सकेंगी सनी लियोन

उत्तराखंड में ठुमके नहीं लगा सकेंगी सनी लियोन
Apr 06, 2016, 12:39 IST
देहरादून, 6 अप्रैल (आईएएनएस)| बॉलीवुड में जलवा बिखेर चुकीं अभिनेत्री सनी लियोन 16 अप्रैल को देहरादून में ठुमके नहीं लगा सकेंगी। सुरक्षा कारणों से उन्हें लाइव प्रस्तुति की इजाजत नहीं मिली है। वह यहां केवल परेड ग्राउंड में लगने वाले इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में लोगों से मुलाकात करेंगी।

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड इवेंट ऑर्गेनाइजेशन और द कबीर कंपनी के निर्देशक सम्राट कुमार ने बताया कि सनी लियोन कार्यक्रम में बतौर अतिथि आएंगी। वह शो में प्रस्तुति नहीं देंगी।

उन्होंने बताया कि सनी लियोन सिर्फ आधे घंटे के लिए कार्यक्रम में उपस्थित होंगी। इस दौरान वह लोगों से रू-ब-रू होंगी।

गौरतलब है कि 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक चलने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय मेले में देश-विदेश की जानी मानी कंपनियों के उत्पाद स्टाल पर सजाए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Unknown

Author & Editor

Has laoreet percipitur ad. Vide interesset in mei, no his legimus verterem. Et nostrum imperdiet appellantur usu, mnesarchum referrentur id vim.

0 comments:

Post a Comment