Saturday, April 2, 2016

'रईस' में शाहरुख और सनी

'रईस' में शाहरुख और सनी लियोनी के एक ख़ास गाने की शूटिंग शुरू

'रईस' में शाहरुख और सनी लियोनी के एक ख़ास गाने की शूटिंग शुरू
मुंबई:
फिल्म अभिनेता शाहरूख खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ के एक खास गाने के लिए अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ शूटिंग शुरू कर दी है। यह गाना 1980 में आयी फिल्म ‘कुर्बानी’ के प्रसिद्ध गाने ‘लैला ओ लैला’ का नया संस्करण है। मूल गाने में फिरोज खान और जीनत अमान थे। गाने की शूटिंग के लिए महबूब स्टूडियो में एक खास सेट बनाया गया है।

फिल्म सेट से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी है कि 'यह एक डांस ट्रैक, एक आइटम नंबर है जो फिल्म का हिस्सा है। सेट एक पुराने रेट्रो बार का है जहां सनी डांस कर रही हैं।’ राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बन रही ‘रईस’ 1980 के दशक के गुजरात पर आधारित है। इसमें शाहरूख एक शराब विक्रेता की भूमिका में हैं। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विवादित इंटरव्यू
गौरतलब है कि पिछले दिनों एक टीवी पत्रकार को दिए एक इंटरव्यू के बाद सनी लियोनी का नाम सुर्खियों में रहा। सोशल मीडिया ने सनी के प्रति पत्रकार के प्रति रवैये और पूछे गए सवालों पर उंगली उठाई। साथ ही सनी के जवाबों के लिए उनकी तारीफ भी की गई। अनुष्का शर्मा से लेकर वरुण धवन और आलिया भट्ट सभी सनी का साथ देते नज़र आए। यहां तक की सुपरस्टार आमिर खान ने भी सनी के साथ काम करने की इच्छा जताई।

Unknown

Author & Editor

Has laoreet percipitur ad. Vide interesset in mei, no his legimus verterem. Et nostrum imperdiet appellantur usu, mnesarchum referrentur id vim.

0 comments:

Post a Comment