Wednesday, April 13, 2016

Unknown

Wednesday, April 6, 2016

उत्तराखंड में ठुमके नहीं लगा सकेंगी सनी लियोन

Unknown

उत्तराखंड में ठुमके नहीं लगा सकेंगी सनी लियोन
Apr 06, 2016, 12:39 IST
देहरादून, 6 अप्रैल (आईएएनएस)| बॉलीवुड में जलवा बिखेर चुकीं अभिनेत्री सनी लियोन 16 अप्रैल को देहरादून में ठुमके नहीं लगा सकेंगी। सुरक्षा कारणों से उन्हें लाइव प्रस्तुति की इजाजत नहीं मिली है। वह यहां केवल परेड ग्राउंड में लगने वाले इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में लोगों से मुलाकात करेंगी।

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड इवेंट ऑर्गेनाइजेशन और द कबीर कंपनी के निर्देशक सम्राट कुमार ने बताया कि सनी लियोन कार्यक्रम में बतौर अतिथि आएंगी। वह शो में प्रस्तुति नहीं देंगी।

उन्होंने बताया कि सनी लियोन सिर्फ आधे घंटे के लिए कार्यक्रम में उपस्थित होंगी। इस दौरान वह लोगों से रू-ब-रू होंगी।

गौरतलब है कि 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक चलने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय मेले में देश-विदेश की जानी मानी कंपनियों के उत्पाद स्टाल पर सजाए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Sunday, April 3, 2016

सनी लियोनी के साथ बॉलीवुड के 'बाबूजी'... वीडियो हुआ वायरल

Unknown


सनी लियोनी के साथ बॉलीवुड के 'बाबूजी'... वीडियो हुआ वायरल

Reported by NDTVKhabar.com team | Updated: Feb 24, 2016 19:19 IST

सिनेमा के मशूहर 'बाबूजी', फिल्म 'तनु वेड्स मनु' का 'पप्पी' और सनी लियोनी को लेकर एक रोचक वीडियो बनाया गया है। ना जी ना... वीडियो में कोई 'गंदी बात' नहीं है, बल्कि एक 'गंदी आदत' के खिलाफ जागरुकता फैलाई जा रही है। मंगलवार को जारी हुआ जागरुकता फैलाने वाला यह वीडिया हर जगह फैल (वायरल हो) गया है।

आलोक नाथ, सनी लियोनी और दीपक डोबरियाल जैसे कलाकार इस वीडियो में सिगरेट की लत छोड़ने की सलाह दे रहे हैं। वीडियो इतना अच्छा है और इतने साफ तौर पर सिगरेट की लत छोड़ने का संदेश देता है कि इसे सिनेमाघरों में दिखाने की मांग हो रही है।

अगर आप भी बार-बार सिगरेट की लत छोड़ने का मन बनाते हैं और फिर खुद से किए उस वादे को तोड़ देते हैं तो यह वीडियो आपकी इच्छाशक्ति को मजबूत करने में आपकी मदद कर सकता है। वीडियो जितना बड़ा संदेश देता है, उतना ही ज्यादा रोचक भी है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है शेयर भी कर रहा है। अगर आपने अभी तक यह वीडियो नहीं देखा है तो जरूर देखें।

इस वीडियो में हरियाणा मूल के एक बाबूजी को डॉक्टर बताता है कि उनके 'घर का दीपक' कभी भी बुझ सकता है, इसलिए अब उससे उसकी अंतिम इच्छा पूछने का वक्त आ गया है। खबर सुनते ही पूरा घर दुखी हो जाता है, लेकिन अगले ही पल सभी लोग 'घर के दीपक' को आखिरी बार कई तरह की चीजें लेने को कहते हैं....

दीपू ले खा ले रंगूनी पान, आखिरी बार...

चौटाले की बकरी का दूध पीएगा? जाते-जाते पी ले थोड़ा सा...

म्हारे पीहर से दहेज में आई ये रूसी गुड्डी...

भाई थारी फेवरिट बिलायती तूतणीं... ले भर दे इसमें अपनी सांसा ने आखिरी सुर...

अरे नहीं... छोरे को इनमें से कुछ नहीं चाहिए। अब दीपू अपना आईपैड निकालता है और बाबूजी को अपनी आखिरी इच्छा दिखा देता है। बाबू जी थोड़ी सी ना-नुकुर के बाद मान जाते हैं और आखिरकार दीपू की अंतिम इच्छा पूरी की जाती है। अब नई नवेली दुल्हन के रूप में सनी लियोनी की एंट्री होती है।

सिगरेट की लत के कारण मरने की कगार पर पहुंचे दीपू की अंतिम इच्छा पूरी होने ही वाली होती है कि... 'घर का दीपक' बुझ जाता है...

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें


अगर आपको या आपके किसी परिचित को धुम्रपान की आदत है तो यह वीडियो जरूर देखें और उन्हें भी दिखाएं... इसका संदेश साफ और स्पष्ट है कि एक सिगरेट आपकी जिंदगी से 11 मिनट छीन लेती है...


तब मेरी इच्छा शक्ति बहुत दृढ़ थी...
बॉलीवुड अभिनेता दीपक डोबरियाल का कहना है कि उन्होंने धुम्रपान करना छोड़ दिया, क्योंकि उन्हें एहसास हुआ कि धुएं की गिरफ्त में आने से पहले उनकी इच्छा शक्ति बहुत दृढ़ थी। 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' के अभिनेता ने कहा कि अपने वरिष्ठों की धुम्रपान की आदत उन्होंने इसलिए अपनाई क्योंकि उन्हें यह 'स्टाइलिश' लगती थी।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया, 'जब मैं धुम्रपान नहीं करता था तब मेरी इच्छा शक्ति बहुत दृढ़ थी। मैं पूरे मन से काम करता था। लेकिन अपने सीनियर्स को देखकर मैंने सोचा कि धुम्रपान स्टाइलिश होता है। जबकि सच तो यह है कि अपनी शर्मिन्दगी और ऐसे ही अन्य ऐहसासों को छिपाने के लिए आप सिगरेट की मदद लेते हैं।' दीपक मंगलवार शाम मुंबई में धुम्रपान रोधी एक लघु फिल्म '11 मिनट्स' के लॉन्च के मौके पर बोल रहे थे।

उन्होंने बताया कि उन्होंने इस पहल का प्रचार प्रसार करने के लिए जब से कदम बढ़ाया, उन्होंने धुम्रपान छोड़ दिया। 'किसी और को कुछ करने के लिए कहने से पहले यह जरूरी है कि मैं खुद ही वह करूं... और मैने धुम्रपान छोड़ दिया।' सनी लियोनी ने कहा कि धुम्रपान छोड़ने के बाद आयुर्वेदिक उपचार की मदद से यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि छोड़ने वाला व्यक्ति दोबारा धुम्रपान न करे।

जानिए कौन सा खेल है सनी लियोनी का पसंदीदा और किसमें है उनकी ज्यादा दिलचस्पी

Unknown

जानिए कौन सा खेल है सनी लियोनी का पसंदीदा और किसमें है उनकी ज्यादा दिलचस्पी

Reported by IANS | Updated:  2016 15:48 IST

चेन्नई स्वैगर्स टीम की सह मालकिन हैं सनी लियोनी
मुंबई: अभिनेत्री सनी लियोनी का कहना है कि उन्हें खेलों में दिलचस्पी है। उन्हें खेल मुकाबले देखना और खेलना पसंद है। उन्होंने यह भी कहा कि वह क्रिकेट को लेकर जुनूनी हैं।

बॉक्स क्रिकेट लीग में चेन्नई स्वैगर्स टीम के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में सनी ने कहा, "मुझे खेल पसंद हैं और इनमें फुटबॉल मेरा सबसे पंसदीदा खेल है लेकिन क्रिकेट ऐसा खेल है, जिसमें मेरी काफी दिलचस्पी रही है। मैं क्रिकेट मैच का काफी आनंद लेती हूं।"

सनी चेन्नई स्वैगर्स टीम की मालकिन हैं। इस टीम में टेलीविजन अभिनेता ऋत्विक धंजानी, मौनी रॉय और संग्राम सिंह सहित कई अन्य लोकप्रिय टेलीविजन सितारे हैं।

एक मालिक के तौर पर टीम के लिए अपनी योजनाओं के बारे में सनी ने कहा, "मैं चेन्नई के बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर उत्साहित हूं। आशा करती हूं कि हम मुकाबले जीतेंगे भी। इस साल अधिक से अधिक मुकाबले जीतने की योजना है।"

सनी को पिछली बार मिलाप जावेरी निर्देशित 'मस्तीजादे' फिल्म में देखा गया था। उनकी आगामी फिल्में 'वन नाइट स्टैंड' और 'बेईमान लव' हैं।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

शाहरुख़ की लैला बनने के बाद, सनी चली आमिर के पास

Unknown

शाहरुख़ की लैला बनने के बाद, सनी चली आमिर के पास
Apr 02, 2016, 21:15 IST

मुंबई : शाहरुख़ के साथ फिल्म रईस में लैला बनने के बाद अब फिल्म दंगल में आमिर के साथ हो सकता है सनी लियोनी का आइटम, ई24 के सोर्सिस की माने तो फिल्म रईस में शाहरुख़ के साथ लैला ओ लैला के रिक्रिएटिड वर्जन पर डांस करने के बाद अब आमिर की फिल्म दंगल में भी सनी का एक डांस नंबर हो सकता है।

Also Read:

VIRAL VIDEO : शाहरूख ख़ान ने इस वीडियों में किये 300 पुश अप्‍स!

और वैसे भी आपको तो पता ही है कि आमिर सनी के साथ काम करने को हरदम तैयार है, ये बात ख़ुद आमिर कह चुके हैं। ऐसे में सोर्सिस की माने तो अपने वादे को पूरा करते हुए फिल्म दंगल में आमिर सनी के लिए स्पेस बनाने में जुटे है। और आपको बता दें कि हाल ही में आमिर के घर पर भी सनी अपने हस्बैड डैनियल वेबर के साथ पहुंची थी।

आमिर खान के साथ काम करेंगी सनी लियोनी

Unknown

आमिर खान के साथ काम करेंगी सनी लियोनी
Apr 02, 2016, 23:02 IST 

मुंबई। बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। सनी लियोनी ,शाहरुख खान की फिल्म रईस में आयटम नंबर कर रही हैं। चर्चा है कि सनी अब आमिर के साथ भी काम करती नजर आ सकती हैं।

आमिर खान हाल ही में सनी के साथ के काम करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। चर्चा है कि निर्देशक अभिनय देव ने अपनी आने वाली फिल्म के लिये आमिर खान का चयन किया है।इस फिल्म के लिए आमिर खान ने ही निर्देशक को सनी को नाम सुझाया था।इस फिल्म में सनी एक अलग ही अवतार में नजर आएंगी। चर्चा है कि इस फिल्म में आमिर एक इंवेस्टिगेटिव ऑफिसर का किरदार निभाएंगे. वहीं लीड एक्ट्रेस के साथ-साथ बाकी के स्टार कास्ट के नाम भी अभी तय होने बाकी हैं. लेकिन इतना तो तय है कि सनी फिल्म की लीड एक्ट्रेस नहीं होंगी।

Saturday, April 2, 2016

'रईस' में शाहरुख और सनी

Unknown

'रईस' में शाहरुख और सनी लियोनी के एक ख़ास गाने की शूटिंग शुरू

'रईस' में शाहरुख और सनी लियोनी के एक ख़ास गाने की शूटिंग शुरू
मुंबई:
फिल्म अभिनेता शाहरूख खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ के एक खास गाने के लिए अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ शूटिंग शुरू कर दी है। यह गाना 1980 में आयी फिल्म ‘कुर्बानी’ के प्रसिद्ध गाने ‘लैला ओ लैला’ का नया संस्करण है। मूल गाने में फिरोज खान और जीनत अमान थे। गाने की शूटिंग के लिए महबूब स्टूडियो में एक खास सेट बनाया गया है।

फिल्म सेट से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी है कि 'यह एक डांस ट्रैक, एक आइटम नंबर है जो फिल्म का हिस्सा है। सेट एक पुराने रेट्रो बार का है जहां सनी डांस कर रही हैं।’ राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बन रही ‘रईस’ 1980 के दशक के गुजरात पर आधारित है। इसमें शाहरूख एक शराब विक्रेता की भूमिका में हैं। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विवादित इंटरव्यू
गौरतलब है कि पिछले दिनों एक टीवी पत्रकार को दिए एक इंटरव्यू के बाद सनी लियोनी का नाम सुर्खियों में रहा। सोशल मीडिया ने सनी के प्रति पत्रकार के प्रति रवैये और पूछे गए सवालों पर उंगली उठाई। साथ ही सनी के जवाबों के लिए उनकी तारीफ भी की गई। अनुष्का शर्मा से लेकर वरुण धवन और आलिया भट्ट सभी सनी का साथ देते नज़र आए। यहां तक की सुपरस्टार आमिर खान ने भी सनी के साथ काम करने की इच्छा जताई।