Sunday, April 3, 2016

जानिए कौन सा खेल है सनी लियोनी का पसंदीदा और किसमें है उनकी ज्यादा दिलचस्पी

जानिए कौन सा खेल है सनी लियोनी का पसंदीदा और किसमें है उनकी ज्यादा दिलचस्पी

Reported by IANS | Updated:  2016 15:48 IST

चेन्नई स्वैगर्स टीम की सह मालकिन हैं सनी लियोनी
मुंबई: अभिनेत्री सनी लियोनी का कहना है कि उन्हें खेलों में दिलचस्पी है। उन्हें खेल मुकाबले देखना और खेलना पसंद है। उन्होंने यह भी कहा कि वह क्रिकेट को लेकर जुनूनी हैं।

बॉक्स क्रिकेट लीग में चेन्नई स्वैगर्स टीम के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में सनी ने कहा, "मुझे खेल पसंद हैं और इनमें फुटबॉल मेरा सबसे पंसदीदा खेल है लेकिन क्रिकेट ऐसा खेल है, जिसमें मेरी काफी दिलचस्पी रही है। मैं क्रिकेट मैच का काफी आनंद लेती हूं।"

सनी चेन्नई स्वैगर्स टीम की मालकिन हैं। इस टीम में टेलीविजन अभिनेता ऋत्विक धंजानी, मौनी रॉय और संग्राम सिंह सहित कई अन्य लोकप्रिय टेलीविजन सितारे हैं।

एक मालिक के तौर पर टीम के लिए अपनी योजनाओं के बारे में सनी ने कहा, "मैं चेन्नई के बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर उत्साहित हूं। आशा करती हूं कि हम मुकाबले जीतेंगे भी। इस साल अधिक से अधिक मुकाबले जीतने की योजना है।"

सनी को पिछली बार मिलाप जावेरी निर्देशित 'मस्तीजादे' फिल्म में देखा गया था। उनकी आगामी फिल्में 'वन नाइट स्टैंड' और 'बेईमान लव' हैं।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

Unknown

Author & Editor

Has laoreet percipitur ad. Vide interesset in mei, no his legimus verterem. Et nostrum imperdiet appellantur usu, mnesarchum referrentur id vim.

0 comments:

Post a Comment